
POCO F7 Specification and Price
2025 में Poco ने अपनी फेमस F सीरीज का नया फोन Poco F7 लॉन्च कर दिया है, और जैसा कि हमेशा से उम्मीद रहती है, ये डिवाइस परफॉर्मेंस के मामले में किसी बीस्ट से कम नहीं है। Poco F सीरीज को हमेशा से “पावर हाउस” माना गया है – चाहे वो गेमिंग हो, मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस हो या फिर लॉन्ग बैटरी लाइफ। लेकिन Poco F7 इस बार सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, इसमें कुछ ऐसे सुधार और अपग्रेड भी देखने को मिले हैं जो इसे और भी खास बनाते हैं। इस ब्लॉग में हम Poco F7 के हर छोटे-बड़े फीचर, डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को डिटेल में एक्सप्लोर करेंगे – और साथ ही यह भी बताएंगे कि क्या यह फोन ₹30,000 के अंदर बेस्ट ऑप्शन बन सकता है या नहीं।
कैटेगरी | डिटेल्स |
---|---|
डिज़ाइन | मेटल-ग्लास सैंडविच, IP68/IP69, 221g, ग्लॉसी फिनिश, Gorilla Glass 7i |
डिस्प्ले | 6.83″ AMOLED, 120Hz, 3200 nits पीक ब्राइटनेस, HDR10+, Dolby Vision सपोर्ट |
प्रोसेसर | Snapdragon 8s Gen 3 (8s4), 2.1 मिलियन AnTuTu स्कोर |
RAM & स्टोरेज | 12GB LPDDR5X + 256GB UFS 4.1 (बेस वेरिएंट ही है) |
बैटरी | 7550mAh, 90W फास्ट चार्जिंग, 50-52 मिनट में फुल चार्ज, रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट |
कैमरा | Rear: 50MP (Sony IMX882) + 8MP ultrawide Front: 20MP |
वीडियो रिकॉर्डिंग | Rear: 4K@30/60fps Ultrawide/Front: 1080p@30fps |
स्पीकर & ऑडियो | स्टीरियो स्पीकर्स, वॉल्यूम एवरेज |
OS & UI | HyOS 2.0 on Android 15, 3 साल मेजर + 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स |
AI फीचर्स | Gemini इंटीग्रेशन, AI राइटर, सर्कल टू सर्च, AI इरेज़र, लाइव सबटाइटल्स |
सेफ्टी & सेंसर्स | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक, सभी जरूरी सेंसर |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 7, Bluetooth 6, IR ब्लास्टर, NFC |
अन्य फीचर्स | SAR वैल्यू within limits, वाइडवाइन L1 सपोर्ट, FM रेडियो नहीं है |
बॉक्स कंटेंट | फोन, 90W चार्जर (Type-A), USB-A to C केबल, ओपेक केस, डॉक्यूमेंटेशन |
कमियाँ | – FM रेडियो नहीं – सेल्फी/अल्ट्रावाइड में 4K नहीं – UI थोड़ा dated – Pre-installed apps ज़्यादा |
कीमत (लॉन्च) | ₹29,999 (12GB+256GB), 1 जुलाई से सेल, 2 साल की वारंटी ऑफर |
अगर आप गेमिंग, मीडिया कंजम्प्शन और बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देते हैं, तो Poco F7 एक पावरहाउस डिवाइस है इस कीमत में।