रवि दुबे बने रामायण के लक्ष्मण | Ranbir Kapoor की Ramayana में ड्रीम कास्टिंग का धमाका

रवि दुबे बने रामायण के लक्ष्मण

रवि दुबे बने रामायण के लक्ष्मण रणबीर कपूर और यश के साथ दिखेंगे रामायण में, सर्गुन मेहता बोलीं – “मेरा दिल गर्व से भर गया”

भारतीय सिनेमा में एक नई शुरुआत की तैयारी हो रही है जहां पर रवि दुबे बने रामायण के लक्ष्मण के रूप मे दिखाई देंगे। नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा फिल्म रामायण की कास्टिंग को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। आखिरकार, आधिकारिक रूप से यह घोषणा हो गई है कि लोकप्रिय अभिनेता रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर है। फिल्म में रवि दुबे, रणबीर कपूर (भगवान राम), यश (रावण), और साई पल्लवी (सीता माता) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। साथ ही सनी देओल को हनुमान जी के किरदार में देखा जाएगा।


बीटीएस वीडियो ने किया खुलासा

इंडस्ट्री में लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि रवि दुबे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। लेकिन अब एक वायरल बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो ने सभी अफवाहों को सच साबित कर दिया। इस वीडियो में रवि दुबे और रणबीर कपूर को सेट पर केक काटते और एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया।

फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम ने इस खास मौके पर जश्न मनाया। रवि दुबे के फैंस के लिए यह एक बड़ा तोहफा है क्योंकि यह उनका अब तक का सबसे बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है।


सर्गुन मेहता का इमोशनल पोस्ट

रवि दुबे की पत्नी और लोकप्रिय अभिनेत्री-प्रोड्यूसर सर्गुन मेहता ने सोशल मीडिया पर अपने इमोशंस जाहिर करते हुए लिखा:

“2026 की दीवाली का इंतजार मेरी जिंदगी का सबसे लंबा इंतजार होगा। हर बार जब मैं टीज़र देखती हूं या पोस्टर पर नाम पढ़ती हूं, तो मेरा दिल प्यार और आभार से भर जाता है। शुक्र शुक्र शुक्र। जय श्री राम। ओम नमः शिवाय।”

सर्गुन का यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस ने भी इस पर ढेरों बधाई संदेश दिए। रवि दुबे बने रामायण के लक्ष्मण|


रामायण की ड्रीम स्टारकास्ट

रामायण में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारे शामिल हैं:

  • रणबीर कपूर – भगवान राम
  • साई पल्लवी – सीता माता
  • यश – रावण
  • रवि दुबे – लक्ष्मण
  • सनी देओल – हनुमान जी

यह कास्टिंग फैंस के लिए ड्रीम टीम जैसी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे “असली रामायण” कहकर सराहना कर रहे हैं और आदिपुरुष से तुलना कर रहे हैं।


फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

रामायण का पहला टीज़र रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा। रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण के अवतार ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फैंस ने ट्विटर (अब X) पर लिखा:

“#Adipurush को आज से इतिहास भुला देगा क्योंकि अधर्म का विनाश करने आ रही है #Ramayana। यह वही रामायण है जिसका हम इंतजार कर रहे थे।”

एक अन्य यूजर ने कहा:

“हॉलीवुड-लेवल VFX और परफेक्ट कास्टिंग। ये है असली महाकाव्य।”


रवि दुबे का सफर: टीवी से बॉलीवुड तक

रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की और आज वे इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सर्गुन मेहता के साथ मिलकर Dreamiyata Entertainment की स्थापना की। इस प्रोडक्शन हाउस ने उड़ारियां, स्वर्ण घर, और जुनूनियत जैसे हिट शोज़ दिए हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों ने 2023 में Dreamiyata Music लॉन्च किया और उनका पहला गाना “वे हानियां” 100 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर छा गया।


रिलीज डेट और फैंस की उम्मीदें

रामायण का स्केल इतना बड़ा है कि इसे भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे महंगा और भव्य प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। फिल्म 2026 की दीवाली पर रिलीज होगी और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।

रवि दुबे बने रामायण के लक्ष्मण
रवि दुबे बने रामायण के लक्ष्मण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *